Railways: अब डिलक्स ट्रेन पर पथराव, चार दिन में दूसरी घटना

Railways: अब डिलक्स ट्रेन पर पथराव, चार दिन में दूसरी घटना

Railways: अब डिलक्स ट्रेन पर पथराव, चार दिन में दूसरी घटना, - दो जवान नपे
कोटा। अमृतसर-मुंबई डिलक्स पश्चिम एक्सप्रेस (12926) पर शुक्रवार पथराव हो गया। यह घटना भरतपुर-बयाना रेलखंड स्थित केलादेवी स्टेशन के पास रात करीब 8.15 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बयाना आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 
आरपीएफ ने बताया कि इस घटना में ट्रेन एस-वन स्लीपर और बी-थ्री वातानुकूलित कोच के कांच टूटे हैं। गनिमत रही की यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी। यात्रियों ने मामले की सूचना ट्रेन में मौजूद कोटा के गश्ती आरपीएफ जवानों को दी। आरपीएफ जवानों ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद गंगापुर में ट्रेन की जांच की गई। फिलहाल ट्रेन पर पथराव करने वालों का पता नहीं चला है। 
चार दिन में दूसरी घटना
ट्रेन पर पथराव की यह चार दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले सवाईमाधोपुर के पास 3 दिसंबर को जयपुर-पुणे ट्रेन (12940) पर भी पथराव का मामला सामने आया था। इस मामले में चार दिन बाद भी आरोपियों को पता नहीं चला। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सवाईमाधोपुर आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। इस घटना में भी एक वातानुकूलित कोच का कांच टूट गया था। इस घटना में भी कोई यात्री घायल नहीं हुआ था। 
गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आती रही हैं। इन घटनाओं में कई बार यात्री घायल भी हुए हैं। 
दो जवानो को भेजा जबलपुर
इस मामले में कंट्रोल रुम में लगे दो जवानों को जबलपुर अटैच किया गया है। इन जवानों ने घटना की सूचना कोटा के अधिकारियों को नहीं देते हुए सीधे जबलपुर मुख्यालय अधिकारियों को भेज दी। इससे खफा कोटा अधिकारियों ने दोनों को जबलपुर भेज दिया। दोनों शनिवार को दयोदय ट्रेन से जबललपुर के लिए रवाना भी हो गए।  इन जवानों के नाम हुकम सिंह और अनिस कुमार बताए जा रहे हैं। 
 रेल पटरी पार करते 4826 पकड़े
आरपीएफ ने गलत तरिके से रेल पटरी पार करते 4826 लोगों को पकड़ा है। रेलवे ने इनसे 10 लाख 19 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूला है। आरपीएफ ने यह कार्रवाई पिछले अब तक चालू वित्तीय वर्ष में की है।

G News Portal G News Portal
161 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.