Railways: आज से दुबारा चलेगी सोगरिया-दिल्ली ट्रेन

Railways: आज से दुबारा चलेगी सोगरिया-दिल्ली ट्रेन

Railways: आज से दुबारा चलेगी सोगरिया-दिल्ली ट्रेन

Rail News: चार दिन बाद सोगरिया-नई दिल्ली ट्रेन (20451-52) गुरुवार से फिर से शुरु होगी। रेलवे ने मंगलवार देर शाम यह आदेश जारी किए हैं। 

उल्लेखनीय है कि कोहरे के चलते रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इस ट्रेन का रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही यात्रियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मंगलवार को दिल्ली में हुई रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू और बोर्ड सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस ट्रेन को दुबारा चलाने के आदेश दिए थे। 
गत वर्ष भी रही थी रद्द
इस ट्रेन का संचालन 14 फरवरी 2022 से शुरु हुआ था। कोटा से यह ट्रेन रोज शाम 4.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे दिल्ली पहुंचती है। वापसी में दिल्ली से यह ट्रेन रोज सुबह 7.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे कोटा आती है। यात्रियों के बीच यह ट्रेन अब काफी लोकप्रिय हो गई है। कोहरे के चलते इस ट्रेन को गत वर्ष भी तीन महिने के लिए रद्द किया गया था। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी हुई थी। 
गौरतलब है कि यह ट्रेन कानपुर से दिल्ली के बीच चलती थी।  सुबह दिल्ली पहुंचकर यह ट्रेन देर रात को कानुपर जाती थी। इसके चलते इस ट्रेन का रैक दिनभर दिल्ली में खड़ा रहता था। रैक के पूरे उपयोग के लिए इस ट्रेन को नए नंबरों के साथ सोगरिया तक बढ़ाया गया था। सोगरिया तक बढ़ाने से कोहरे में यह ट्रेन दिल्ली-कानपुर के बीच लेट होने लगी थी। ऐसे में सोगरिया भी यह ट्रेन देरी से पहुंचने लगी थी। कोहरे में ट्रेन को अधिक देरी से चलने से बचाने के लिए सोगरिया-दिल्ली के बीच इस ट्रेन को रद्द किया गया था। 

बिना टिकट यात्रियों से वसूले 16.32 करोड़
कोटा। कोटा रेल मंडल ने पिछले आठ माहिने में अनुचित यात्रा के कुल  2 लाख 71 हजार 958 मामले  पकड़े हैं। इनसे रेलवे ने 16 करोड़ 32 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। 
इसमें बिना टिकट के 15 हजार 858 मामलों में 1 लाख 13 हजार 420, अचुचित टिकट के 22 हजार 542 मामलों में 1 लाख 58 हजार 276 तथा बिना बुक किए सामान ले जाते 8 मामलों में 262 रुपए शामिल हैं। इसमें अकेले नवम्बर में ही 38 हजार 408 मामलों में कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए वसूले हैं। 

रेलवे मूल किराए से आधा करती है वसूल, बाकी छूट
कोटा। सामाजिक सरोकार के तहत रेलवे अपने यात्रियों से मूल से आधा किराया वसूल करता है। बाकि किराया सब्सिडी के रुप में छोड़ देता है। 
रेलवे दिव्यांग, रोगियों और छात्रों की कुल 23 श्रेणियों में रियायती टिकट जारी करती है। इसके चलते  2022-23 में यात्रियों को 56.993 करोड़ रुपए की बचत हुई। 
रेलवे प्रत्येक यात्री को किराया राशि में औसतन 46 प्रतिशत तक रियायत देती है। ट्रेन संचालन के 100 रुपए के मुकाबले रेलवे यात्रियों केवल 54 रुपए वसूलती है। 
यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में खिलाडय़िों के लिए रेलवे रियायत के संबंध में पूरे गए एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी।

G News Portal G News Portal
122 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.