Railways: विनोद मीणा बने सीनियर डीसीएम
Rail News Kota: विनोद कुमार मीणा कोटा मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) नियुक्त किए गए हैं। विनोद अभी तक कोटा में ही वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (सीनियर डीएसओ) पद पर लगे हुए थे। जब कि सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय को कोटा में ही वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) पद पर लगाया गया है।
इसके अलावा विनोद की जगह नरेश कुमार राजपूत को लगाया है। नरेश अभी तक भोपाल में सीनियर डीएसओ पद पर नियुक्त थे। साथ ही कोटा में सीनियर डीओएम शौरभ जैन को नरेश की जगह लगाया गया है।
पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय द्वारा मंगलवार शाम को यह आदेश जारी किए गए हैं।