हत्या का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पारिवारिक रंजिश को लेकर की थी हत्या,
गिरफ्तार आरोपी फुरकान है ततिना साहनी, यूपी निवासी
शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई
शाहपुरा(जयपुर)
शाहपुरा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फुरकान यूपी के ततिना साहनी गांव का रहने वाला है। आरोपी फुरकान हत्या के बाद से फरार चल रहा था। एएसपी रामकुंवार कस्वां ने बताया कि यूपी के पीपली खेड़ा निवासी खालिद शाहपुरा के राजपुरा के पास रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। उसी के पास ततिना साहनी निवासी फुरकान भी एक दुकान पर काम करता था। फुरकान व खालिद के बीच पारिवारिक रंजिश चल रही थी। इसी के चलते अक्टूबर 2020 में फुरकान ने अपने साथियों के साथ मिलकर खालिद की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के चाचा वहाबुद्दीन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा के निर्देश पर डीएसपी सुरेंद्र कृष्णिया व डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थाना पर प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह परिहार, नंदलाल, हैड कांस्टेबल निहाल सिंह, रामावतार,रामनिवास, कांस्टेबल सुभाष, सुरेंद्र, नरेश को टीम गठित की गई। गठित टीम ने सीडीआर की मदद व संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी फुरकान को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा परिवारिक रंजिश की वजह से हत्या करने की बात कबूल की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.