जयपुर शहर में 436 लाख रूपये से होगा सौन्दर्यीकरण एवं पौधारोपण

जयपुर शहर में 436 लाख रूपये से होगा सौन्दर्यीकरण एवं पौधारोपण

जयपुर शहर में 436 लाख रूपये से होगा
सौन्दर्यीकरण एवं पौधारोपण
जयपुर, 12 जनवरी। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल की स्वच्छ शहर की संकल्पना को साकार करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 436 लाख रूपये की लागत से शहर में विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यीकरण एवं पौधारोपण के कार्य करवाये जा रहे हैं।
जेडीसी श्री गौरव गोयल ने बताया कि जेडीए क्षेत्राधिकार में स्थित पार्को में गुलदाउदी एवं पिटुनिया के पौधेे लगाने के लिए 10 लाख रूपये, जोन-1 में पार्कों के वार्षिक रख-रखाव एवं विकास कार्य हेतु 2.78 लाख रूपये, जेडीए क्षेत्राधिकार में विभिन्न कार्यों के लिए 20.74 लाख, मानसरोवर मैट्रो स्टेशन से जयपुर जंक्शन एवं अजमेर एलिवेटेड रोड के नीचे मीडियन में द्विवार्षिक रख-रखाव एवं संधारण हेतु 39.18 लाख रूपये, आर्मी एरिया एवं सिरसी रोड पर मीडियन के संधारण कार्य हेतु 26.72 लाख रूपये की लागत से सौन्दर्यीकरण एवं संधारण कार्य करवाये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रिंस रोड, क्वीन्स रोड, संजय नगर कच्ची बस्ती, सी जोन-बाईपास अजमेर रोड से वैशाली नगर में मीडियन व ग्रीन बैल्ट के द्विवार्षिक रख-रखाव एवं वृक्षारोपण हेतु 36.93 लाख रूपये, महल रोड से अक्षय पात्र से विधाणी क्रासिंग तक वानिकी एवं सौन्दर्यकरण का द्विवार्षिक कार्य हेतु 13.57 लाख रूपये, टोंक रोड पर सांगानेर फ्लाईओवर से सीतापुरा फ्लाई ओवर तक सड़क के मीडियन व ग्रीन बैल्ट के द्विवार्षिक रख-रखाव हेतु 25.71 लाख रूपये, वाटिका रोड से टोंक रोड से वाटिका में जेडीए योजना तक पौधों के रख-रखाव हेतु 12.26 लाख रूपये की लागत से कार्य करवाये जा रहे हैं।
जेडीए द्वारा सिविल लाईन क्षेत्र, एलिवेटेड रोड मीडियन एवं स्टेच्यू सर्किल के विकास एवं द्विवार्षिक रख-रखाव के कार्यो के लिये 45.78 लाख रूपये, वुडलैंण्ड पार्क एवं बी-2 बाईपास के ग्रीन बैल्ट के द्विवार्षिक रख-रखाव हेतु 31.68 लाख रूपये, जेडीए क्षेत्राधिकार में पौधों की कांट छटाई, पौधारोपण के लिये 74.56 लाख रूपये एवं जवाहर सर्किल के संधारण कार्य हेतु 95.97 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.