दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव उनकी निजी कार में मिला

दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव उनकी निजी कार में मिला

राजस्थान में भरतपुर के रहने बाले पुलिस कांस्टेबल के शव को जयपुर में पुलिस ने वरामद किया है। दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह का शव उनकी निजी कार में बनीपार्क थाना इलाके में चारण हॉस्टल के पास मिला। कांस्टेबल के दोनों हाथ झुलसे हुए थे। मृतक कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह का कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर जयपुर यातायात पुलिस में हुआ था और बे पुलिस लाइन में पोस्टेड थे। बताया गया है कि चंद्रपाल 5 अप्रैल को ड्यूटी के लिए अपने घर से निकले थे लेकिन 6 अप्रैल को शाम तक घर नहीं पहुंचे। मंगलवार रात करीब 9 बजे चंद्रपाल के परिचित कांस्टेबल ने उनकी कार को देखकर परिजनों को सूचना दी। वर्तमान में वह आरपीए में पुलिस क्वार्टर में परिवार के संग रह रहा था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.