जयपुर, 18 दिसंबर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री जमील अहमद कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित वर्ष-2020-2021 की छात्रवृति योजनाओं में आवेदन करने की तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है साथ ही शिक्षण संस्थाओं द्वारा सत्यापन करने की अंतिम तिथि को 15 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है।