चाकसू, जयपुर
कैपर ट्रक की केबिन में चालक की सन्दिग्ध अवस्था में मिला शव,
शिवदासपुरा पुलिस जुटी जांच में शव MGH मुर्दाघर में रखवाया,
चाकसू क्षेत्र के शिवदासपुरा थाना इलाका में नेशनल हाइवे-12 पर स्थित चंदलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा पर खड़े एक कैपर (ट्रक) की केबिन में आज चालक का सन्दिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई…
घटना की जानकारी उस समय मिली जब मृतक के परिजन चालक के मोबाइल पर कई घण्टों से फोन कर रहे थे… लेकिन किसी ने फोन रिसीव नही किया… आज दोपहर बाद जब टोलकर्मियों ने ट्रक के भीतर से बार-बार फोन बजने की आवाज सुनाई दी, तो ट्रक की केबिन में झाँकर देखा चालक अचेत मृत अवस्था में पाया… किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते नजदीकी शिवदासपुरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई… बताया जा रहा कि कल शाम रात्रि विश्राम के लिए चालक ने टोल प्लाजा पर कैपर (ट्रक) को खड़ा करके केबिन में सोया हुआ था… जिसका आज मृत अवस्था में शव मिला…
शिवदासपुरा थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार मृतक घुमाराम जाट निवासी सरदारशहर चूरू के रूप में शिनाख्त हुई है… पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है… वहीं परिजनों को सूचना देकर मौके पर चाकसू एसीपी देवी सहाय मीणा, शिवदासपुरा एसएचओ भूपेंद्र सिंह मामले की जांच में जुटे हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.