राज्यपाल ने सुभाष चन्द्र बोस के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित 

राज्यपाल ने सुभाष चन्द्र बोस के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित 

DESCRIPTION

 

राज्यपाल ने सुभाष चन्द्र बोस के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित 
कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण
सुभाष चन्द्र बोस देश के युगपुरुष महानायक
-राज्यपाल
जयपुर, 23 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर शनिवार को राजभवन में उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि सुभाष चन्द्र बोस देश के युगपुरुष महानायक थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओं में देशभक्ति का जोश ही उन्होंने नहीं जगाया बल्कि पूरे देश को एक ध्वज के नीचे खड़ा कर राष्ट्रीय एकता का भी महत्ती कार्य किया।
राज्यपाल ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। समाज में महिलाओं को सशक्त कर उनकी पूर्ण भागीदारी के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के निवारण में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह ऎसे जननायक थे जिनकी कथनी और करनी में कोई भेद नहीं था इसीलिए उनके नेतृत्व को सभी ने स्वीकारा और वह नेताजी के रूप में लोकप्रिय हुए। उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस के दिये आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.