समेकित बाल विकास सेवाओं की खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा बैठक
आई.सी.डी.एस. के त्रैमास खाद्यान्न की आपूर्ति सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हो
दालों की गुणवत्ता जांच करने के लिए मॉइश्चर मीटर क्रय करने के आदेश – सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
जयपुर, 9 दिसम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव श्री नवीन जैन ने राज्य के समस्त जिला प्रबंधकों को जनवरी, 2021 से आई.सी.डी.एस. के त्रैमास खाद्यान्न की आपूर्ति सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए 15 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक जिले द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) द्वारा परिवहनकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। श्री जैन बुधवार को सचिवालय में पूरक पोषाहार के रूप देय आई.सी.डी.एस. की खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे।
वीडियो कॉन्फ्रेन्स में खाद्य़ एवं नागरिक सचिव ने निर्देश दिये कि नवम्बर माह की आवंटित दाल की समस्त मात्रा उचित मूल्य दुकानों तक 25 दिसम्बर तक तथा दिसम्बर माह की आवंटित दाल को अधिकतम 7 जनवरी, 2021 तक आवश्यक रूप से भिजवाया जाये। उन्होंने दालों की गुणवत्ता जांच करने के लिए राज. राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मॉइश्चर मीटर क्रय करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि नेफेड के शाखा प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकृत मिलर द्वारा नियत समयावधि में दाल की आपूर्ति की जा रही है।
वीडियो कॉन्फ्रेन्स में महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री के.के. पाठक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री सुरेश गुप्ता, राज. राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक श्री विजय पाल सिंह, राज. राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के महाप्रबंधक श्री सेवाराम स्वामी, अतिरिक्त निदेशक, आई.सी.डी.एस. श्री राजेश वर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के उपायुक्त श्री अशोक सांखला, नेफेड के शाखा प्रबंधक श्री विनय कुमार, सहित आई.सी.डी.एस के अधिकारी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त प्रबंधक उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.