लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर हुऐ सेवानिवृत

लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर हुऐ सेवानिवृत

लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर हुऐ सेवानिवृत
जयपुर  लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर, 31 मार्च 2021 को जयपुर में स्थित सप्त शक्ति कमान से सेना के लगभग 40 वर्ष के सफल कैरियर के बाद सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर जनरल ऑफिसर ने प्रेरणा स्थल पर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी जयपुर लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी, जनरल क्लेर ने 1982 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था और वर्दी में उनके जीवन के लगभग 40 वर्षों का कैरियर शानदार रहा और वे अपने नेतृत्व क्षमता, गतिशीलता और साहसिक कार्यों के लिए जाने जाते है। उनके कार्यकाल के दौरान सप्त शक्ति कमान ने अपनी ऑपरेशनल तैयारी के स्तर को बढ़ाया तथा साथ ही ब्व्टप्क्-19 द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का भी मजबूती से सामना किया।
शारीरिक फिटनेस और साहसिक कार्य के लिए जाने जाने वाले जनरल क्लेर एक शौकीन साइकिल चालक और स्काई डाइवर है। वह सप्त शक्ति कमान की कमान संभालने के लिए सितंबर 2019 में दिल्ली से जयपुर की दूरी साइकिल द्वारा तय की थी। उन्होंने उसके बाद भी कई साइकिल अभियान किए।
जनरल क्लेर मार्च महीने में एक दिन में छह बार आसमान से 12000 फुट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग की थी, जिसके लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है।
लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने सप्त शक्ति कमांड की कमान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर को सौंपी, वो भी आर्मर्ड कोर के अधिकारी हैं।
कमान छोड़ने के साथ लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने सप्त शक्ति कमान के सभी रैंकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, सिविल डिफेंस कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और मीडिया के मित्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.