चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक किरण माहेश्वरी की निधन पर जताया गहरा शोक

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक किरण माहेश्वरी की निधन पर जताया गहरा शोक

 

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक किरण माहेश्वरी की निधन पर जताया गहरा शोक
जयपुर 30 नवम्बर। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि किरण जी ने राजनीति में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलवाने में अहम भूमिका निभायी। वे सदैव आमजन के कायोर्ं के लिए तत्पर रहती थीं। सदन में भी काफी मिलनसार और अपने हँसमुख व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहीं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि किरण माहेश्वरी जी बीते तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थी। उनकी पहचान एक सुदृढ़ लीडर और मजबूत व्यक्तित्व के तौर पर रही है और हमेशा इसी रूप में प्रदेश, विशेषकर मारवाड़ की जनता उन्हें याद रखेगी।
चिकित्सा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.