सर्च ऑपरेशन कर पकड़े 150 से ज्यादा बदमाश: जयपुर में 341 जगहों पर सुबह 3 बजे शुरू किया ऑपरेशन, 2500 पुलिसकर्मियों ने हिस्ट्रीशीटरों व गैंगवार में शामिल बदमाशों को पकड़ा।
जयपुर में शनिवार सुबह बदमाशों के लिए सही नहीं रही। जयपुर के चारों सर्किल में 341 जगहों पर 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन कर दबिश दी। गैंगवार में शामिल बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, फरार वारंटी, चोरी की वारदातों में शामिल 300 से अधिक बदमाशों की पुलिस ने सूची बनाई। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 150 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
एडीशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि सुबह 3 बजे पुलिस की टीमों ने जयपुर के चारों सर्किल में ऑपरेशन शुरू किया। मानसरोवर, मुहाना, मोतीडूंगरी, भांकरोटा, सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर नगर जैसे 341 स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची। हर टीम में 7 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। हर थाना स्तर पर बदमाशों को पकड़ कर घरों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे से शुरू हुआ अभियान दोपहर 11 बजे तक जारी रहा था। बदमाशों के घरों से हथियार व रुपए भी बरामद किए है।
सुबह 3 बजे एक साथ जयपुर में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया
चारों एसपी व एएसपी के साथ एक दिन पहले बनी रणनीति
जयपुर में फरार चल रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए एडीशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने तीन दिन पहले ऑपरेशन कर पकड़ने की योजना बनाई। गैंगवार में शामिल बदमाशों व फरार अपराधियों की सूची बनाई गई। इसके बाद चारों सर्किल के एसपी, क्राइम एसपी, एएसपी के अलावा क्राइम ब्रांच, डीएसटी टीम के साथ मीटिंग की गई। एक दिन पहले कमिश्नरेट में सारे अधिकारियों के साथ फाइनल कर पूरा प्लॉन बनाया गया।
ऑपरेशन में 2387 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। एक दिन पहले ही शाम को सभी को अलर्ट कर दिया गया था। सुबह एक साथ सारी टीमों को ऑपरेशन में लगा दिया। एक-एक कर टीमों ने 150 से ज्यादा बदमाशों को पकड़ लिया। एडिशनल कमिशनर ने बताया कि जयपुर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों, गैंगवार व अपराधों के कारण प्लॉनिंग की गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.