अवैध मादक पदार्थ स्मैक और गांजा बेचने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया – जयपुर

अवैध मादक पदार्थ स्मैक और गांजा बेचने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया – जयपुर

जयपुर : ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत विद्याधर नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक और गांजा बेचने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10.82 ग्राम स्मैक और 530 ग्राम गांजा बरामद की है। पकडी गई अवैध मादक पदार्थ स्मैक की कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्रास माल चौराहा विद्याधर नगर के पास एक युवक संदिग्ध दिख रहा है जो संभवत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में घूम रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर तलाश ली गई तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली। जिस पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोप में मुरारी लाल बैरागी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 10.82 ग्राम स्मैक और 530 ग्राम गांजा बरामद की गई है। आरोपित से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.