जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ हीटवेव और लू का प्रकोप जारी रहेगा।
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, और तेज हीटवेव की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी अगले 3 से 4 दिन हीटवेव और लू के हालात बने रहने की संभावना है।
अलर्ट जारी: येलो और ऑरेंज मौसम विभाग ने 10 जून के लिए राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
संभावित राहत और धूलभरी हवाएं मौसम विभाग ने बताया कि कोटा और भरतपुर संभाग में 15-16 जून से कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इसके अलावा, बीकानेर संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में 9 से 11 जून के बीच तेज धूलभरी हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है, जिससे विज़िबिलिटी और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म, अन्य शहरों में भी पारा चढ़ा फ़िलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने एक बार फिर इसे राज्य का सबसे गर्म स्थान बना दिया। इसके अलावा, कई शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा, जिससे लू चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में 44.9 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान (सोमवार):
करौली में "आसमान से आग बरस रही" करौली में गर्म हवाओं के साथ आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम की मार इस कदर पड़ रही है कि लोग सुबह 11 बजे के बाद अपने घरों से निकलने में डरने लगे हैं। मंगलवार को दिन निकलते ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का अहसास हुआ, जहाँ तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने करौली में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर में गर्मी इतनी बढ़ गई कि घर से बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही है। इस सप्ताह में रोज पारा बढ़ रहा है, जिससे आग बरसाती धूप और लू से लोग परेशान हैं। गर्मी से लोगों के चेहरे झुलस रहे हैं। भीषण गर्मी से स्थिति यह हो गई है कि कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर भी जवाब देने लगे हैं। गर्मी के तीखे तेवरों से लोग व्याकुल नजर आ रहे हैं और दोपहर में सड़कों पर भी सन्नाटा पसर जाता है।
#RajasthanWeather #Heatwave #LooAlert #SummerInRajasthan #WeatherUpdate #ShriGanganagar #RajasthanHeat #ScorchingHeat #MeteorologicalDepartment
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.