सपोटरा में 50 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या-करौली

सपोटरा में 50 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या-करौली

सपोटरा में 50 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या, सपोटरा पुलिस पहुंची घटनास्थल पर।

सपोटरा- सपोटरा कस्बे के बोहरे का बाग में देर शाम एक 50 वर्षीय युवक ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर सपोटरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल शव को सपोटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पर कल सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार उपखंड सपोटरा कस्बे के बोहरे का बाग में ग्राम पंचायत अमरबाड़ के गांव आडाडूंगर निवासी लहरी पुत्र मूलचंद मीना जाति मीणा उम्र 50 वर्ष ने देर शाम कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

सपोटरा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपोटरा की मोर्चरी में रखवाया।
कल सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.