अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 72 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ 90 ग्राम अफीम बरामदःथाना हिण्डौन सिटी पुलिस की कार्यवाही

अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 72 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ 90 ग्राम अफीम बरामदःथाना हिण्डौन सिटी पुलिस की कार्यवाही

स्मैक/अफीम के विरूद्व करौली पुलिस की 57वी कार्यवाहीः-
अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 72 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ 90 ग्राम अफीम बरामदः-
थाना हिण्डौन सिटी पुलिस की कार्यवाही:-
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजाः-
मुख्य तस्कर गिरफ्तारः-
‘’Operation Flush Out’’ के तहत जिला पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही से नशे के सौदागरों में मचा हडकम्प:-
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान • ‘’Operation Flush Out’’ के तहत थानाधिकारी हिण्डौन सिटी वीरसिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र सुगन जाति गुर्जर निवासी मालीपाडा केशवपुरा हिण्डौन थाना हिण्डौनसिटी को 90 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) उपयोग का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, जिससे युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक/अफीम के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त वृŸााधिकारी/थानाधिकारीगणों जिला साईबर सैल, जिला स्पेशल टीम को इस व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्व ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
‘’Operation Flush Out’’ के तहत दिनांक 19.01.2022 थानाधिकारी वीरसिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता राधाचरण हैड कानि. 1543, रामनारायण कानि नं.171, सुरेन्द्र कानि नं.405, हरीओम कानि नं.1138, पालवेन्द्र कानि नं.1137 मय जीप सरकारी चालक चन्द्रभान सिंह नं.930 के थाना हाजा से रवाना होकर गौशाला के पास नाकाबंदी की गई दौराने नाकाबन्दी एक मोटरसाईकिल चालक अपनी मोटरसाईकिल को केशवपुरा की तरफ से लाता हुआ दिखाई दिया जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर अपनी मोटरसाईकिल को तेजगति से वापस घुमाकर ले जाने लगा इस पर थानाधिकारी व हमराही जाप्ता ने तत्परता दिखाते हुये उक्त शख्स को रोका जाकर नाम पता पूछा तो उक्त शख्स ने अपना नाम जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र सुगन उम्र 23 साल जाति गुर्जर निवासी मालीपाडा केशवपुरा हिण्डौन थाना हिण्डौनसिटी जिला करौली होना बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त शख्स के कब्जे में अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध कुल 90 ग्राम को जरिये फर्द जप्त किया जाकर मुल्जिम को जरिये फर्द गिरफतार किया गया एवं मुल्जिम के कब्जे में मिली मोटरसाईकिल हीरो होण्डा पैशन प्रो नम्बर आरजे 34 एसडी 4448 को जरिये फर्द जब्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर वापसी थाना पर अभियोग संख्या 46/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्व किया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है।

पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने एवं इस सामाजिक बुराई को जड-मूल से साफ हेतु लगातार ताबडतोड कार्यवाही जारी है, दिनांक 19.01.2022 को जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व 57वी कार्यवाही करते हुए पिछले एक वर्ष (दिनांक 01.07.2020 से 19.01.2022 तक) में कुल 57 प्रकरण दर्ज कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया जाकर 4 किलो 437 ग्राम 527 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की जा चुकी है।

जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक/अफीम के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार लिप्त लोगों पर काफी मात्रा में अंकुश लगा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये है। जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्मैक के दुष्प्रभावांे के बारे में अवगत कराने हेतु स्वयं पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त वृŸााधिकारियों/थानाधिकारियों द्वारा सेमिनारों का आयोजन कर समझाईस की जा रही है। आमजन से अपील है कि अवैध मादक पदार्थो के बारे में कोई सूचना हो तो वह तुरन्त पुलिस नियत्रंण कक्ष करौली के टेलीफोन नम्बर 07464-220477/100 तथा मोबाईल/वाट्सअप नम्बर 8764864585/9530437313 पर दे आप द्वारा दी गई जानकारी व आपकी पहचान गुप्त रखी जावेगी।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.