करौली में मण्डरायल उपखंड के गोपालपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े में पड़ोस में रहने वाली एक बालिका के सिर में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के समय 14 साल की मोहिनी राजपूत पुत्र विनोद सिंह अपने घर की छत पर बैठकर खाना खा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव में रहने वाले बलवंत सिंह और गंगा सिंह के परिवारों के बीच झगड़ा चल रहा है। बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। झगड़े से गुस्सायां बलवंत का भतीजा रणजीत सिंह घर से बंदूक निकाल कर लेआया और गंगा सिंह के परिवार पर बंदूक तानकर खड़ा हो गया। इसी दौरान उसकी मां और बेटी बीच-बचाव करने आई। रोकने के प्रयास के दौरान बंदूक की नाल दूसरे पड़ोसी के घर की तरफ हो गई। बंदूक छिनने की कोशिश में चली गोली छत पर बैठकर खाना खा रही मोहिनी राजपूत के सिर में जाकर लग जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। मृतका का पिता रोजगार के लिए गांव से बाहर रहता है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.