चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार – गुढ़ाचंद्रजी

चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार – गुढ़ाचंद्रजी

करौली : गुढ़ाचंद्रजी पुलिस ने गुरुवार को चोरी की बाइक के साथ नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है कृपया युवक ने 18 जुलाई को आमली पुराना शादी समारोह से एक बाइक चोरी की थी पुरानी पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि 18 जुलाई को आमली पूरा काम है गाड़ी समारोह से एक बाइक चोरी हो गई बाइक मालिक सोमराज पुत्र बत्तू मीणा निवासी नांगया का पुरा ने नादौती थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू की। गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना लगी कि एक बाइक चोर चोरी की बाइक के साथ दलपुरा की ओर से गुढ़ाचंद्रजी की तरफ आ रहा है। पुलिस ने कस्बे के साथ के पास नाकाबंदी की तो एक युवक तेजी से बाइक बिना नंबर की बाइक के साथ आता दिखा। पुलिस ने युवक को रोककर युवक से बाइक के कागजात की पूछताछ की। युवक पुलिस को संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो युवक ने 18 जुलाई को आमलीपुरा गांव में शादी समारोह से चोरी होना बताया। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप दीपक पुत्र रामकेश मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी सलावद थाना नादौती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है जिससे अन्य वारदात खुलने की संभावना है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.