नादौती उपखंड का एक और लाल हवलदार कैलाश दिवंगत ,
नादौती .उपखंड के निकट तेसगाँव ग्राम पंचायत के ग्राम बेड़े का पूरा निवासी कैलाश चन्द खटाना पुत्र भगवान सिंह उम्र 35बर्ष , जम्मू की 11 गार्डस में हबलदार के पद पर तैनात था | 31मार्च 2004को भारतीय सेना में भर्ती हुआ था कैलाश चन्द | देश की सीमा पर रक्षा के लिए तैनात सेना का हवलदार कैलास चन्द खटाना 20 अगस्त को युधाभ्यास के दौरान गंभीर घायल हो गया था जिसका दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा था दिनांक 4 अगस्त को दोपहर को हवलदार कैलाश ने आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली | इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बेहाल | ग्रामीणों तथा आसपास के इलाके के इलाके के लोगों को सेना के हवलदार का पार्थिव शरीर आने का हो रहा है इंतजार | जानकारी के अनुसार कैलाश का पार्थिव देह रविबार को सुबह गांव बेड़े का पूरा तेसगाँव में आने पर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.