घर में सो रहे परिवार पर हमला, दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ की मारपीट
बालघाट। नादौती थाना अंतर्गत गांव रौंसी में घर में सो रहे लोगों पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है पीड़ित चैन सिंह गुर्जर ने बताया कि 20 जनवरी की रात्रि 11:30 बजे वह अपने रियायसी मकान पर परिवार के साथ सो रहा था कि अचानक बाहर उसे गाली गलौज की आवाज सुनाई दी पीड़ित ने बताया कि उसने बाहर आकर जैसे ही दरवाजा खोला तो उसे गांव के ही भीम सिंह एवं उसके पुत्र धर्मेंद्र जीतू मनोज कुमारी आदि दिखाई दिए तथा गाली गलौज करते हुए आरोपी उसके साथ मारपीट करने लग गए पीड़ित ने बताया कि उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी बच्चे एवं पुत्र वधू आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया तो वह वापस चले गए लेकिन लगभग 1:00 बजे आरोपी फिर से उसके मकान पर आए तथा आते ही उन्होंने मकान में पत्थर मारना शुरू कर दिया जिससे उसके मकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गर्भवती पुत्रवधू के साथ हुई मारपीट कर घायल कर दिया तथा आरोपियों के डर से जान बचाकर उसका परिवार घर में कैद हो गया पीड़ित ने इस संबंध में नादौती पुलिस थाना में प्राथमिकी पेश की है पीड़ित चैन सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस में प्राथमिकी देने के 24 घंटा गुजर जाने के उपरांत भी पुलिस जांच के लिए मौके पर भी नहीं पहुंची है जिसे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, पीड़ित ने बताया कि वह दबंगों के आतंक से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.