भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौती की बैठक हुई आयोजित – नादौती
भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौती की बैठक हुई आयोजित
नादौती | भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौती की बैठक महावीर पब्लिक स्कूल में मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना एवं गुढाचन्द्रजी मंडल अध्यक्ष हरिचरण मीना के नेतृत्व मे हुई आयोजित |बैठक में नादौती पचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर हुई चर्चा | इससे पूर्व प्रदेश से आये प्रभारी पंकज मीना ,सह प्रभारी विक्रम सैनी ,सह सयोजक देवेन्द्र सिंह राजपूत का मंडल अध्यछ सुमरण सिंह खटाना ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया | प्रभारी पंकज मीना ,सह प्रभारी विक्रम सैनी ,सह सयोजक देवेन्द्र सिंह राजपूत ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के वायोडेटा प्राप्त किये | बैठक में पूर्व विधायक बत्ती लाल मीना ने अपने संबोधन में पार्टी की एकजुटता के साथ रहकर पंचायत चुनाव में सफलता प्राप्त करने पर दिया जोर | बैठक में आये पचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्यासियो ने अपने वायोडेटा प्रभारी पंकज मीना को सोपे | पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र जी कैमला , एस टी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह रायसना, जिला मंत्री राजबहादुर खटाना ,जिला मंत्री धर्मन्द्र राजपूत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र जीरना ,नेमीचन्द शर्मा ,शीशराम डोई बरीष्ठ कार्यकर्ता , सरपंच रमेश कोली, भम्बलराम मीना मंडल महामंत्री ,उदयराज सिंह ,सुनील दत्त उपाध्याय ,भगवान सहाय मीना, नेतराम मावई, ब्रजराज सिंह ,दशरथ शर्मा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मोजूद |