हिंडौन सिटी पुलिस की बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म आरोपी समेत दो गिरफ्तार

हिंडौन सिटी पुलिस की बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म आरोपी समेत दो गिरफ्तार

करौली। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल प्रकाश आईपीएस और करौली जिले के पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में हिंडौन सिटी थाने की पुलिस ने पिछले आठ महीनों से फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आम शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च 2024 को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव का एक युवक शुभम उनके घर आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि अगर वह शोर मचाएगी तो तेजाब फेंक देगा।

पुलिस ने इस मामले में धारा 365, 366, 376, 386 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं, लेकिन वह लगातार फरार था।

7 दिसंबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शुभम अपने वकील से मिलने जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुभम जाटव उम्र 26 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी करौली थाना कोतवाली करौली का रहने वाला है।

आम शांति भंग करने वालों की गिरफ्तारी

इसके अलावा, हिंडौन सिटी थाना पुलिस ने आम शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। 7 दिसंबर 2024 की रात करीब 10:00-10:30 बजे नवाब सिंह और विनोद शर्मा अपनी गाड़ी से जाट की सराय से सिकरौदा झारेडा बाईपास की तरफ जा रहे थे। बाईपास पर राजू शर्मा की दुकान पर बीड़ी-सिगरेट लेने रुके। इस दौरान उनके कुत्ते ने नवाब सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में नवाब सिंह को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद शर्मा को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नवाब सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। नवाब सिंह जाट उम्र 34 साल निवासी जाट की सराय हिंडौन सिटी थाना हिंडौन सिटी जिला करौली का रहने वाला है।

Charan Singh Dagur Charan Singh Dagur
328 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.