कलक्ट्रेट परिसर में बांधे परिण्डे पक्षियों को मिलेगी राहत
करौली, 22 अप्रेल। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जनअनुशासन पखवाडे के मध्यनजर पक्षियों को दाना-पानी मिले इसके लिए भारत स्काउट गाइड शाखा करौली द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में पक्षियों को परिण्डे पानी एवं चुग्गा दाने की व्यवस्था के लिए बांधे गए।
कलक्ट्रेट परिसर में करौली तहसीलदार मदनलाल मीणा ने चुग्गा दाना सहित परिण्डा बांधकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लगभग 10 से अधिक परिण्डे बांधे गए। इस दौरान स्काउट गाइड प्रधान रमेश राजोरिया, उप प्रधान नगेन्द्र शर्मा, सचिव अभय शास्त्री, सहायक ससचिव नरेश गौतम एवं तहसील कार्यालय के हरिदत्त शुक्ला, हेतराम भील एवं रविन्द्र बैरवा सहित समाजसेवी उपस्थित थे।