करौली जेल मे बंद कैदी मुकेश अवस्थी की मौत का मामला,
सर्व समाज ने मुकेश की मोत की सीवीआई जाँच को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन|
नादौती ,सर्व समाज के लोगो ने उपखंड अधिकारी को मुख्मंत्री के नाम ज्ञापन सोप न्यायिक अभिरक्षा में मुकेश अवस्थी की मोत की घटना की सीवीआई जाच कराने की मांग की |
जानकारी के अनुसार हिण्डौन शहर निवासी भूदेव अवस्थी के पुत्र मुकेश को हिण्डौन पुलिस ने मारपीट के आदि मामलो मे 23 सिंतबर 2021 को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मृतक को करौली जेल भेज दिया गया जहा उसकी रविवार को संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी की अचानक से तबीयत खराब हो गई तो उसको अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी अचानक से मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी | परिजन जब करौली जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने मुकेश की हत्या करने का आरोप लगाया |
नादौती उपखंड के सर्व समाज ने कैदी मुकेश की मोत की सीवीआई जाँच को लेकर उपखंड अधिकारी धीरज कुमार सिंह को ज्ञापन सोपा | ज्ञापन में सर्व समाज के लोगो ने न्यायिक अभिरक्षा में मुकेश अवस्थी की मोत की घटना की सीवीआई जाच कर दोसियो को सजा दिलाने की मांग सहित एक परिजन को सरकारी नोकरी व 50लाख की आर्थिक सहायता की मांग की |ज्ञापन देने आये सर्व समाज के लोगो ने बताया की अगर न्यायिक अभिरक्षा में मुकेश अवस्थी की मोत की घटना की सीवीआई जाच नहीं की गई तो सर्व समाज उपखंड मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन करेगा |
ज्ञापन देने बालो में नादौती ब्राह्मण समाज से अध्यक्ष रमेश चन्द्र अवस्थी,राजेश अवस्थी,पितराम बाबूजी,शीशराम गुर्जर,ब्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रजकरण सिंह,मीना आदिवासी महासभा के अध्यक्ष नाहर सिंह सलावद,माड़ विकास समिति के श्याम लाल गुडली,पूर्ब प्रधान भंवर सिंह,बजरंग दल के अशोक जैमिनी ,नाथूलाल सहित सैकड़ो सर्व समाजो के गणमान्य लोग रहे मोजूद |
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.