चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 4 स्थानों पर – करौली

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 4 स्थानों पर – करौली

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 4 स्थानों पर
करौली, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आज करौली, सपोटरा, हिंडौन, टोडाभीम ब्लॉक में आयोजित होगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर ब्लॉक करौली में ग्राम पंचायत रतियापुरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, हिंडौन में ग्राम पंचायत पाली के जीएसएसएस पर, सपोटरा में ग्राम पंचायत गोठरा के जीएसएसएस पर एवं टोडाभीम में ग्राम पंचायत कटारा अजीज के सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार और परामर्श सेवाऐं उपलब्ध है जिसमें जिसमें फिजिशियन, शिशु रोग विशेशज्ञ, स्त्री रोग विशेशज्ञ, दंत रोग विशेशज्ञ, नेत्र रोग विशेशज्ञ सेवाऐं प्रदान की जायेंगी एवं टेलीकन्सल्टेशन ई-संजीवनी के माध्यम से ईएनटी, चरम रोग, मनोरोग, अस्थि रोग सेवाओं सहित सुपर स्पेशिललिटी न्यूरोलॉजी, कार्डियालॉजी, नेफ्रालॉजी सेवायें भी दी जायेेंगी तथा विकलांग प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने हेतू व्यवस्थायें की शिविर मे ंउपलब्ध रहेंगी।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.