कठपुतली नृत्य के माध्यम से दिया कोरोना से बचाव संदेश

कठपुतली नृत्य के माध्यम से दिया कोरोना से बचाव संदेश

कठपुतली नृत्य के माध्यम से दिया कोरोना से बचाव संदेश
करौली, 31 दिसम्बर। कोरोना से बचाव और सतर्कता बरतने का संदेश कठपुतली कलाकारों द्वारा कठपुतली नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कर दिया गया।संस्था निदेशक विनोद लोधा ने बताया कि वीरांगना अवंती बाई विकास संस्थान द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सैमरपुरा, फतेहपुर, गाधौली, पहाडी, सैंगरपुरा में कठपुतली नृत्य का आयोजन किया, जिसमेें दर्शकों को मास्क का उपयोग, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज, दो गज की दूरी रखने एवं एक अंतराल के बाद हाथों की धुलाई के लिए प्रेरित किया एवं राज्य सरकार के कोरोना बचाव संबंधी घटकों को कठपुतली नृत्य और संवाद के माध्यम से बताया। कठपुतली कलाकारों ने कार्यक्रम दौरान कोरोना से डरें नहीं, घबरायें नही, सर्तकता बरतें और बचाव उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इसी प्रकार संस्था अध्यक्ष मदनमोहन शुक्ला ने बताया कि छवि सेवा समिति द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मांची, चैनपुर, खेडिया में कठपुतली नृत्य का आयोजन किया जिसमेें दर्शकों को मास्क का उपयोग, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज, दो गज की दूरी रखने एवं एक अंतराल के बाद हाथों की धुलाई के लिए प्रेरित किया एवं राज्य सरकार के कोरोना बचाव संबंधी घटकों को कठपुतली नृत्य और संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया। कठपुतली कलाकारों ने बताया कि कोरोना से डरें नहीं, घबरायें नही, सर्तकता बरतें और बचाव उपायों को अपनायें।

G News Portal G News Portal
57 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.