कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान

कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान

कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान
विभाग के आला अधिकारियों ने लगवाया कोविड-19 टीका
मैसेज मिलते ही लाभार्थी लगवा रहे बचाव टीका, बचाव टीके का नहीं दिखा कोई प्रतिकूल प्रभाव
करौली, 28 जनवरी। कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत मंगलवार को जिले में राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए, जहां पंजीकृत स्वास्थ्य कार्मिकों सहित सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीशचंद मीना ने टीकाकरण करवाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि वैक्सीनेशन सत्रों पर आज भी चिकित्सको का टीकाकरण हेतू रूझान देखने को मिला, अधिकांश सत्रों पर चिकित्सकों ने बेझिझक होकर बचाव टीका लगवाया और निर्धारित गाईड लाईन का पालन किया। उन्होंने बताया कि सत्र स्थल पर प्रवेश के बाद प्रतिक्षाकक्ष में बारी का इंतजार, कोविन सॉफ्टवेयर में आईडी को वैरीफाई करवाना एवं टीकाकृत किये जाने के बाद निगरानी कक्ष में 30 मिनट ठहरकर प्रतिकूल प्रभाव प्रबंधन मे सहयोग किया।
सीएमएचओ डॉ मीना ने बताया कि उनके साथ कार्यालय के दर्जनों कार्मिको ने टीका लगवाया, जिनमें मदन मोहन शुक्ला, डीएसी विश्वेन्द्र शर्मा, डीपीओ मुकेश गुप्ता, डीसी बालकृष्ण बंसल, कैशियर रवि तडकड, स्टोर कीपर मनीष, आरिफ ने टीका लगयावा और पिछले दिनों में आरसीएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना, ओएस सुरेश शर्मा, एओ शेरसिंह मीना, डीएनओ रूपसिंह धाकड, डीआईईसी लखनसिंह लोधा, पीसीपीएनडीटी नगीना शर्मा, मेलनर्स गोपाल चतुर्वेदी ने यह टीका लगवा लिया है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.