तिमावा में दबंगों द्वारा दंपत्ति के साथ मारपीट-नादौती

तिमावा में दबंगों द्वारा दंपत्ति के साथ मारपीट-नादौती

करौली-नादौती-गांव तिमावा में दबंगों द्वारा दंपत्ति के साथ मारपीट
करौली -नादौती तहसील के गांव तिमावा में कुछ दबंगों द्वारा एक दंपत्ति के साथ मारपीट का प्रकरण सामने आया है। पीड़िता सुमन शर्मा व उसके पति द्विजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दिनांक 7 अप्रैल को गांव के ही कुछ दबंगो देशराज,मौसम मीना व गिरधारी,समय आदि ने किसी पुराने मामले को लेकर उनके साथ घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की।इस दौरान ज्ञात रहे कि पीड़िता सुमन 7 माह के गर्भ से है और उसके पेट पर भी लात घूंसे मारे गए।पीड़ित द्विजेश मिश्रा 50% विकलांग है ।इस घटना के बाद से दंपत्ति घबराए व डरे हुए है।उन्होंने 8 अप्रैल को नादौती थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।दूसरी तरफ आरोपी अभी भी फ़ोन पर पीड़ित दंपत्ति को डरा,धमका रहे हैं तथा छुआछूत का केश करने की बात कह रहे हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.