लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला वृद्ध का शव,टोडाभीम क्षेत्र में फैली सनसनी-टोडाभीम

लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला वृद्ध का शव,टोडाभीम क्षेत्र में फैली सनसनी-टोडाभीम

लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला वृद्ध का शव,टोडाभीम क्षेत्र में फैली सनसनी
टोडाभीम – कस्बे की घाटी के नीचे एक वृद्ध का शव लावारिस अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । थानाधिकारी राम रूप मीणा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टोडाभीम के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । जहाँ मृतक की पहचान अब्दुल्लाह पुत्र कासिम, उम्र 75 वर्ष निवासी कदम कॉलोनी गोविंदगढ़ के रूप में की गई ।शव के पास मिले कागजों में टोडाभीम निवासी सत्तार के मोबाइल नंबर मिलने पर सत्तर को अस्पताल में बुलवाया गया । जहां उसने शव की पहचान अपने रिश्तेदार अब्दुल्लाह के रूप में की । मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मृतक अब्दुल्ला शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के लगभग अपने गांव गोविंदगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकला था । शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके घर वालों के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी ।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.