नादौती गंगापुर मार्ग पर ब्यास का डाबरा के समीप लाहाबद गांव को जाने वाले कच्चे मार्ग पर सुबह एक युवक की लोगों को लाश दिखाई दी जिसकी सूचना थाने पर दी गई मौके पर पहुंचे थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद पुलिस उप अधीक्षक टोडाभीम गुलशन मीणा आदि ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लिया और करौली से एफएसएल टीम बुलवाकर साक्ष संकलित किए पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नादौती मोर्चरी में रखवाया गया है मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस युवक का नाम लोकेश मीणा उर्फ काबरा 30 वर्ष पुत्र छुट्टन लाल मीणा के नाम से शिनाख्त की है
मृतक युवक के शव मिलने घटना को लेकर मौके पर पहुंचे सोप गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक बुधवार को गांव से गया था इसके बाद वह नहीं लौटा इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं लोगों में भारी रोष व्याप्त है
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.