साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
सिलिकोसिस के प्रकरणों का शीघ्रता से करें निस्तारणः- जिला कलेक्टर
करौली, 22 मार्च। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि माईनिंग, चिकित्सा, सहायता शाखा एवं श्रम विभाग समन्वयता से कार्य करते हुए जिले में लंबित चल रहे सिलिकोसिस प्रकरणों का निस्तारण कर लाभार्थी को राहत पहूंचाना सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थें।उन्होने बैठक में सीएमएचओं को कोरोना व मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने व कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगो को अधिक से अधिक प्रेरित करने एवं टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होने जिले मे बजट घोषणा 2021-22 के तहत की गई घोषणाओं के संबंध मे भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, जिससे कि समय पर बजट घोषणा की समय पर पालना हो सके। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को जिले मे सडक व भवन निर्माण सहित चल रहे अन्य कार्यों में प्रगति लाने, जिला शिक्षा अधिकारी को पालनहार के प्रकरणों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिये। उन्होने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक को ई-मित्र कियोस्क पर लंबित जन आधार कार्डो का वितरण एवं निरीक्षण कर अनियमितता करने वाले ई-मित्रों पर कार्रवाई करने के करने के संबंध में भी निर्देश दिये।इसके साथ ही जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 6 माह एवं 1 वर्ष से पुराने लंबित चल रहे प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन ंिसह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, डीएफओ रामानन्द भाकर, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रभातीलाल जाट, सीएमएचओ डॉ दिनेश मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, कृषि उप निदेशक रामलाल जाट, शिक्षा, रसद, पशुपालन ,सिचाई ,पीडब्लूडी, जलदाय, संाख्यिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।