जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडरायल चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
करौली 19 अप्रैल जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सोमवार को मंडरायल क्षेत्र में चंबल नदी ब्रिज के पास कोविड-19 मध्य प्रदेश की सीमा से व अन्य प्रदेशों से राजस्थान की सीमा में में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए बनाई गई चेकपोस्ट का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों की कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेने के पश्चात ही उन्हें प्रवेश दिया जाए साथ ही उनकी कोरोना की जांच कर72 घंटे के अंदर उनकी रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए और उन्होंने बेवजह आने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने कोरोना की गाइड लाइन की पालना करने मास्क नहीं लगाने वालों केविरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कोरोना बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक के साथी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें और बेवजह इधर-उधर लोग ना जाएं और आए इस की सख्ती से पालना की जाए निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी तहसीलदार सहित पुलिस के थाना अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.