न्याय के लिए दर-दर भटक रही दहेज पीड़िता, पुलिस पर लगाए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप
बालघाट। थाना क्षेत्र के गांव लपावली निवासी दहेज पीड़िता सुलेखा पुत्री हरकेश गुर्जर न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रही है, दहेज पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी मासलपुर थाना क्षेत्र के गांव ताली निवासी रामभान गुर्जर के साथ हुई थी शादी में उसके पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार नकदी गहने एवं अन्य घरेलू सामान दिया था परंतु शादी के बाद उसके पति की नौकरी राजस्थान पुलिस में लग गई के पश्चात पति उसे 5 लाख रुपये नगद एवं चार पहिया गाड़ी दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करता रहा पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार पति को समझाया कि उसके पिता गरीब आदमी है तथा इतने दहेज की पूर्ति करना उनके सामर्थ की बात नहीं है इससे नाराज होकर पति रामभान गुर्जर, उसकी सास, जेठ आदि लोग उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे इसके पश्चात पीड़िता अपने गांव लपावली आ गई तत्पश्चात दोनों गांव के पंच पटेलों में स्टांप पेपर पर समझौता हो गया कि अब के बाद रामभान गुर्जर दहेज की मांग नहीं करेगा तथा पीड़िता को पूरे सम्मान के साथ रखेगा परंतु इसके बावजूद वह लगातार दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करता रहा तथा लगभग 6 महीने पूर्व उसके साथ मारपीट कर उसके घर से निकाल दिया तब से पीड़िता अपने पीहर में ही रह रही है पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में बालघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी परंतु पति रामभान गुर्जर पुलिस महकमे में कर्मचारी होने के कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है पीड़िता ने बताया कि वह कार्यवाही के लिए कई बार बालघाट थाने गई तथा कई बार पुलिस उपाधीक्षक टोडाभीम एवं पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है परंतु पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बालघाट पुलिस उसके पति को पुलिस महकमा में कर्मचारी होने के कारण पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए बचाने में लगी हुई है पीड़िता ने इस संबंध में न्याय की मांग की है
इनका कहना है :-
मुझे अभी पदभार ग्रहण किये एक माह हुआ है, मैंने इस संबंध में दोनों की आमने सामने बैठाकर कॉउंसलिंग कराई है दोनों पति पत्नि एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते मामले में निष्पक्ष रूप से विधी सम्मत कार्यवाही की जाएगी – अबजीत कुमार थानाधिकारी बालघाट
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.