अतिक्रमण ने पसारे पैर,रोज लगता है जाम, प्रशासन सुस्त – नादौती

अतिक्रमण ने पसारे पैर,रोज लगता है जाम, प्रशासन सुस्त – नादौती

अतिक्रमण ने पसारे पैर,रोज लगता है जाम
नादौती,कस्वे में उपखण्ड प्रशासन के आलाधिकारी एवं कर्मचारी आंख बद कर सो रहे है ।जबकि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बस स्टैंड के हालात इतने खराब हैं कि आम जन साधन से तो दूर पैदल चलकर भी अस्पताल तक पहुंचने मे भारी समस्याओं का सामना करते हुए पहुचता है। हम बात कर रहे है नादौती उपखंड मुख्यालय की जहा पर प्रशासन की मिलीभगत से वायरल की तरह फैले अतिक्रमण की।यहां पंचायत समिति तिराहे से लेकर गुढ़ाचन्द्रजी रोड स्थित सहकारी बैंक के आगे तक आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सडक़ के दोनों और दुपहिया वाहनों के साथ चाट, पकौडी, फल शब्जी के ठेले अटे होने से जाम की समस्या दिन पर दिन नासूर बनती जा रही है। एक बार जाम लगने के बाद आधा घंटे से अधिक समय तक लगा रहता है। जिसकी वजह से कई बार जाम वाहन फंस जाने से पीडि़त लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
प्रशासन की अनदेखी के कारण आमजनता के लिए आने जाने के लिए बनाए गए रोड की पटरी पर भी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है।जबकि दुकानदार द्वारा पटरी को किराए पर देकर पटरी सरकार की ओर किराया दूकानदार ले रहे है।अस्पताल रोड,बस स्टैंड , बेतरतीब ढंग से मोटर साइकिलो का अघोषित स्टैण्ड बन जाने से आए दिन जाम के हालात बन जाते है।जाम के हालातो से रोजाना जनता को रूबरू होना पडता है।सबसे बडी बात यह है कि उपखंड अधिकारी कार्यालय की दूरी महज 50 मीटर तक की दूरी होने पर भी उपखंड प्रशासन मूकबधिर बनकर बैठा है।उपखंड प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर मौंनवृत रहने का सिलसिला आखिर अब तक चलेगा।एक ना एक दिन तो आमजनता के सब्र का बांध टूटकर उपखंड प्रशासन के सामने आएगा।
पुलिस बिभाग के द्वारा बस स्टैंड पर नहीं है ट्रेफिक कर्मियों की ब्यबस्था |ग्रामीणों ने बताया की लगभग एक साल पूर्व पुलिस बिभाग के द्वारा 2 ट्राफिक पुलिस कानिस्टेवलो की ब्यवस्था कर रखी थी लेकिन अब कोई नहीं है ब्यबस्था | नादौती उपखंड अधिकारी सहित प्रशासन से बस स्टैंड पर फैले वाइरल की तरह अतिक्रमण को हटवाने सहित ट्राफिक पुलिस लगाने की गुजारिस की |

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.