स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों में कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित<br>करेंः- जिला कलेक्टर-करौली

स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों में कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित<br>करेंः- जिला कलेक्टर-करौली

साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
शिक्षा संस्थानों, स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों में कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित
करेंः- जिला कलेक्टर

करौली, 18 जनवरी। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सोमवार को आयोजित बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो एवं विद्यालयों, कोचिंग सेन्टरों इत्यादि शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्रधानाध्यापकों आदि को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षण संस्थानों के खुलने की स्थिति में जारी की गई कोरोना गाईड लाईन की पूर्ण रूप से पालना की जावें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतें।
जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थें। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षण संस्थानों कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिये विद्यालयों इत्यादि के खुलने की स्थिति में विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त बनाये रखने के लिये शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास से संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सतर्क रहकर कार्य करें। इस संबंध में उन्होने सीएमएचओं को टीकाकरण के संबंध में शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण गाईडलाईन के अनुसार करवाने एवं स्कूलों के खुलने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को एवं शिक्षण संस्थानों, विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्य, इत्यादि समस्त को निर्देशित किया है कि शिक्षण संस्थान खुलने की स्थिति में सभी से कोरोना बचाव संबंधी नियमों जैसे मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने, हाथों को सैनेेटाईज करने आदि नियमों का सख्ती से पालना करवाये जाना सुनिश्चित करें, साथ ही इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये कि शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक कक्षा में कुल क्षमता का 50 प्रतिशत उपस्थिति प्रथम दिन तथा शेष 50 प्रतिशत उपस्थिति दूसरे दिन रहेगी।
उन्होने पीएचईडी के अधिक्षण अभियंता को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखने, जिले में कुल 57 आरओं प्लांट की ब्लॉक स्तर पर गिरधावर के माध्यम से मॉनिटरिंग करवाने एवं आरओ प्लांट से ग्रामीणांे द्वारा कितना लीटर पानी का उपभोग किया जाता है इस संबंध में भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने परिवहन अधिकारी को शहर से दूर स्थापित नवीन जिला चिकित्सालय पर टैम्पों व थ्री-व्हीलर द्वारा निर्धारित किये गयंे किराये अधिक लेने पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना ने लंबित चल रही एमपी, एमएलए लैड के तहत स्वीकृत कार्यो को समय पूर्ण करने एवं यूसीसीसी भिजवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने खनिज, श्रम एवं चिकित्सा विभाग समन्वय स्थापित कर सिलिकोसिस के बकाया प्रकरणों का प्राथामिकता के साथ निस्तारण करवाना सुनिश्चित करेें, जिससे लाभार्थी को समय पर ही योजना का लाभ मिल सके। विद्युत विभाग के अधिकारी को स्कूलों में बकाया विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र करवाने एवं नगर परिषद को शहर में साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिये।उन्हांेने बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करवाने के निर्देश भी दिये।
बैठक में अति. जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर कोषाधिकारी भरत लाल मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, पीएचईडी रामनिवास मीना, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, सहित पशुपालन, वन, कृषि, समाज कल्याण, श्रम कल्याण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.