अति. जिला कलेक्टर ने किया कलेण्डर का विमोचन-करौली

अति. जिला कलेक्टर ने किया कलेण्डर का विमोचन-करौली

अति. जिला कलेक्टर ने किया कलेण्डर का विमोचन
करौली, 4 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने नववर्ष प्रारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री कोरोना जागरूकता संदेश राजसेवक कलेण्डर 2021 का विमोचन किया। तंरेमअंा.बवउ द्वारा जनहित में निशुल्क वितरण हेतु जारी इस कलेण्डर में मुख्यमंत्री कोरोना बचाव संदेश को प्रचारित किया गया है तथा राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2021 में घोषित राजकीय अवकाशों को भी प्रकाशित किया गया है। कलेण्डर को तंरेमअंा.बवउ द्वारा जारी किया गया है, जानकारी देते हुए अविनाश कुमार सिंह व.स. कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा अभियान ने बताया कि तंरेमअंा.बवउ राजस्थान के राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में लोकप्रिय बेवसाईट है, राजसेवक.कॉम पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के राजकीय कार्य में उपयोग से लिये सभी प्रकार के नियमों, आदेशों, साफ्टवेयरों तथा उपयोगी फार्म-प्रपत्रों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर महेश चंद्र गुप्ता पीए, राजेश गोयल , खेमचंद कश्यप , अविनाश कुमार सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
88 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.