अग्रवाल खाद बीज भंडार टोडाभीम द्वारा कालाबाजारी करने का किसान ने किया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – टोडाभीम

अग्रवाल खाद बीज भंडार टोडाभीम द्वारा कालाबाजारी करने का किसान ने किया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – टोडाभीम

अग्रवाल खाद बीज भंडार टोडाभीम द्वारा कालाबाजारी करने का किसान ने किया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

टोडाभीम उपखंड क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही किसानों को भुगतनी पड़ रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोडाभीम कस्बे में किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं कस्बे के एक खाद बीज व्यापारी का किसान द्वारा वीडियो वायरल किया है वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि व्यापारी यूरिया खाद की कालाबाजारी कर रहा था। किसान द्वारा यूरिया खाद भरा होने की बहस की गई तो व्यापारी महोदय यह कह रहे थे कि मेरे पास कोई यूरिया काकट्टा नहीं है लेकिन किसान भी कहां मानने वाला था उसने व्यापारी से कहा कि यदि आप की दुकान में यूरिया का कट्टा नहीं मिलेगा तो मेरे खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा देना तो व्यापारी ने दोबारा से किसान को गुमराह करने की कोशिश की चलो मैं अभी बताता हूं और काउंटर पर बैठे-बैठे चाबी निकालने लगा और चाबी निकालते निकालते रुक गया इस वायरल वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि व्यापारी के पास यूरिया की गाड़ी आई थी और वह भी उत्तम कीखुद व्यापारी यह कह रहा है कि मैंने 100 कट्टे मंगवाए हैं मेरे काम के लिए मंगाए हैं और कहा कि मैंने मेलजोल करने के लिए दुकान पर उत्तम के कट्टे मंगाए हैं कुछ ही देर में ज्यादा बहस होने लगी तो व्यापारी अपने ही मुख से मुकर गया और कहने लगा मेरे पास उजाला यूरिया के कट्टे हैं आप उजाला यूरिया के कट्टे ले जाइएऔर जब किसान एवं व्यापारी के ज्यादा बहस होने लगी तो अंत में कहने लगा कि आप ले जाइए जो रेट देना हो वह दे दीजिए और जब किसान द्वारा यह कहा गया कि सब किसानोें को यूरिया वितरण करो जो रेट हो उसी में अपने तरीके से उचित निर्णय लेते हुए खाद बिक्री करें सरकार ने कानून बना रखे हैं उसी हिसाब से विक्रय करें तो कहा कि कैसा कानून कोई कानून नहीं है कोई रेट वेट नहीं है इन बातों को छोड़िए इस तरह का वीडियो किसान द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के अनुसार व्यापारी खुद अपनी जवान से मुकरता नजर आ रहा है ऐसे व्यापारियों की वास्तविकता की जानकारी करने के उपरांत कृषि विभाग को ध्यानाकर्षण करना चाहिए। कृषि विभाग के अनुसार ₹266 50 पैसे यूरिया का कट्टा मिलना चाहिए जिसको बालघाट निवासी मुकेश कुमार व उसके भाई के द्वारा यूरिया के कट्टो की कालाबाजारी का वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि कृषि विभाग के आला अधिकारी ऐसे खाद बीज विक्रेताओं पर क्या कार्रवाई करते हैं । कालाबाजारी को लेकर कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग से प्रशासन गांव की ओर शिविर में इस बारे में पूछा गया कि कुछ दुकानदार अपनी मनमर्जी करते हुए कालाबाजारी करते हैं तो कलेक्टर महोदय ने कहा था की यदि किसी किसान की शिकायत हमारे पास पहुंचेगी तो हम निश्चित तौर पर कार्यवाही करेंगे।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.