हनुमानजी महाराज की पूजा को लेकर दो सगे भाइयों में लाठी भाठा जंग – गुढ़ाचन्द्रजी
गुढ़ाचन्द्रजी।
हनुमानजी महाराज की पूजा को लेकर कस्बे के समीपवर्ती गांव आंधियां खेड़ा में दो सगे भाइयों में लाठी भाठा जंग हो गई। दो सगे भाइयों की लड़ाई में दो बालिका सहित चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने घायलों को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया।
गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि आंधियां खेड़ा निवासी बजरंग सहाय शर्मा हनुमानजी को चोला चढ़ाने गया था। चौला चढ़ाने की बात को लेकर बजरंग सहाय ओर छोटे भाई गोविंद सहाय शर्मा में झगडा हो गया। आपसी झगड़ा लाठी भाठा जंग में बदल गया। झगड़े में दो बालिका सहित चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से झगड़ा बंद कराया और घायल बजरंग सहाय शर्मा, पुत्री सोनू ओर आरती तथा गोविंद सहाय शर्मा को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र अस्पताल पहुँचे ओर घायलों के पर्चे बयान दर्ज किए।
देखे वीडियो
https://youtu.be/fmzbUmQcJgA
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.