मृतक के आश्रित को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
करौली, 2 जून। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि गजेन्द्र पाल राजपूत पुत्र वीरपाल निवासी तह. सपोटरा जिला करौली के 1 जूलाई 2020 को सडक दुर्घटना मे मृत्यू हो जाने पर एवं तहसीलदार सपोटरा की रिपोर्ट के आधार पर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नि श्रीमती सीता को स्वीकृत किये है।