मृतका के आश्रित को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
करौली,5 अप्रैल। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि सरस्वती पत्नि मेघराम निवासी नावतेकापुरा, गुरदेह तहसील मण्डरायल जिला करौली के 29 दिसम्बर 2020 को सडक दुर्घटना मे मृत्यू हो जाने पर एवं तहसीलदार मण्डरायल की रिपोर्ट के आधार पर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता मृतका के पति मेघराम को स्वीकृत किये है।