पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का करौली जिले में चुनाव प्रचार का सघन दौरा।पंचायत समिति सपोटरा में गांव गांव जाकर भाजपा के पक्ष में जनसभाओं को सम्बोधित कर मांगे वोट,अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत…
पंचायत राज चुनाव को लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शुक्रवार को करौली जिले के सपोटरा पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहें।इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मंदिरों में पूजा अर्चना करके अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।इस दौरान उनके साथ जिले के कई भाजपा नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
करौली जिले में पंचायतराज चुनाव प्रचार में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जिला परिषद सदस्य के वार्ड नं.12 के भाजपा प्रत्याशी श्रीलाल मीना एवं पंचायत समिति सपोटरा के वार्ड नं.10 की भाजपा प्रत्याशी सुनीता बैरवा,वार्ड नं.15 से भाजपा प्रत्याशी धुपाल योगी,वार्ड नं 11 से प्रत्याशी लखन बाई मीना,वार्ड नं 12 से महेशी मीना के समर्थन में सपोटरा पंचायत समिति के दर्जनों गांव ख़िरखिडा,भरतून,डॉगडी,टॉटपूरा,इनाइति, सुरँगपुरा, भौमपूरा, आरामपुरा सहित अन्य गांवों में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में वोट डालने की अपील की।एवं जनसभाओं को संबोधित किया।
मनोज कुनकटा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा किराजस्थान में कांग्रेस की सरकार अदृश्य हैं। गांवों में जाकर पूछने पर पता चलता है कि वहां ना बिजली है, ना सड़कें, पानी और ना ही सुरक्षा है। अखबारों के पन्ने हत्या, दुष्कर्म और डकैती की घटनाओं से भरे मिलते हैं लेकिन राज्य सरकार को सिर्फ और सिर्फ अपनी-अपनी कुर्सियां बचाने की चिंता है।
भारतीय जनता पार्टी करौली का यह परिवार एक सुदृढ़ व सशक्त परिवार है।पंचायती राज चुनाव करौली में जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने की तैयारी करके बैठा है। हम सब मिलकर एक संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, करौली में फिर से कमल खिलाएंगे तथा सुशासन की सरकार बनाएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जनता त्रस्त है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है,अपराधी बेखौफ हैं, महंगी बिजली लोगों को करंट दे रही है और किसान परेशान है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ सैकड़ो की संख्या में आप सभी की मौजूदगी आने वाले बदलाव का प्रमाण है।
कांग्रेस के कुशासन को अब और नहीं सहेगी जनता। लोगों ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है और यह लड़ाई जारी रहेगी।
क्षेत्र में इस समय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और पंचायत समिति में एवं जिला परिषद में हमारा बोर्ड बनेगा उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए तत्पर रहकर कार्य करना है और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं कार्यकर्ता कमर कस लें दिन रात मेहनत करके चुनाव में विजय पताका फहरानी है सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को आश्वस्त किया कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे
मनोज कुनकटा ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया,पूर्व विधायक सुरेश मीना,चुनाव संयोजक गजेंद्र सिंह,चुनाव सहसंयोजक शिवप्रसाद,मंडल अध्यक्ष मुरारी पाकड़,महामंत्री अरविंद मीना,प्रेमराज गुर्जर,किसान नेता रमेश चंद गुर्जर,प्रताप पाकड़ आदि साथ रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.