गाडिया लोहार परिवार को नहीं हुआ जमीन का आवंटन ,
शिविर महज खानापूर्ति हुआ सावित ,
प्रशासन गाँव के संग अभियान शिविर में नहीं हो रहे मोके पर कार्य
नादौती |उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का हुआ आयोजन । उपखंड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की जानकारी दी । रमेश गाड़िया लुहार ने जमींन आवंटन के लिए उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन | उपखंड अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत को आवश्यक कार्यबाही के दिए निर्देस | राजस्थान सरकार के द्वारा गाड़िया लोहारो को जमीन आवंटन करने के है निर्देश | गाड़िया लुहार रमेश ने उपखंड अधिकारी को बताया की बह परिवार सहित नादौती में 15 बर्षो से रह रहा है उसके पास यहाँ का रासन कार्ड ,आधार कार्ड और जन आधार कार्ड है | लेकिन प्रशासन के द्वारा आज तक कोई भी लाभ नहीं दिया गया है |नादौती समाज कल्याण विभाग के छात्राबास अधिकछक उदय भान सिंह के द्वारा 2विकलांगो को बैसाखी दी और दर्जनों आवेदनों का किया निस्तारण | कृषि विभाग के अधिकारियो ने रबी की फसल के सम्बंध में किसानों से फीडबैक लिया | चिकित्सा बिभाग के डॉ शिवचरण मीना ने डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार की जानकारी दी ।
प्रशासन गाँव के संग अभियान के तहद राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक कार्य, समस्या समाधान, योजनाओं में आवेदन के लिये ब्लॉक या जिला मुख्यालय के कार्यालय पर नहीं जाना पड़े | उनकी समस्याओ के समाधान ग्राम पंचायत में ही हो । फिर भी कुछ कार्य पूर्ण नहीं हो पाते, उनके समाधान के लिये ये शिविर लगाये जाते है | सुशासन और पारदर्शिता को साकार करने के लिये इन शिविरों में सुनवाई का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रत्येक परिवाद पर हुई कार्रवाई की जानकारी देकर परिवादी का भी पक्ष सुना जाता है। लेकिन सरकार के प्रशासन गाँव के संग शिविर हुए खोखले सावित सैकड़ो फरियादी लोटे निरास | विकास अधिकारी ऋषि राज मीना ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसी प्रकार अन्य विभागों के अधिकारियों से किए गए कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिविरों उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरणकिये जाने की बात कही | इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को रास्ते एवं सडकों के किनारे उगे बबूल कटवाने एवं सडक की पटरी सही करवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के द्वारा शिविर में 84 पट्टे तथा 103 जॉब कार्ड वितरित किये। उप खण्ड अधिकारी ने अभियान में शामिल सभी 22 विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया तथा उनके द्वारा निरीक्षण कर किये गये कार्यो की जानकारी ली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.