करौली- गढ़मोरा-पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार।
करौली-गढ़मोरा- जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा इन दिनों चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ लगातार विभिन्न थानों में जारी है। गढ़मोरा पुलिस ने भी इस कार्यवाही में सक्रियता करते हुए 13 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी रामहैत गुर्जर ,निवासी बरेली का पुरा ,थाना बालघाट को थाना अधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थानाधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा व टोडाभीम व्रत अधिकारी फूलचंद के सुपर विजन में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया ।आरोपी रामहेत गुर्जर पर विभिन्न थानों में हत्या, लूटपाट व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। यह पिछले 13 साल से फरार चल रहा था ।जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिला इस पर मुखबिर की अगली सूचना पर पुलिस ने मुडिया तिराहे से एक छप्पर पोस में छुप कर बैठे आरोपी रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार किया।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.