गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी नादौती
आज प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक काँग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम खटाणा के नेतृत्व में केंद्र की भाजपानीत सरकार द्वारा डीजल,पैट्रॉल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में गंगापुर रोड स्थित जय अम्बे फिलिंग स्टेशन नादौती पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम खटाणा ने केन्द्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए डीजल,पैट्रॉल व रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर किसान वर्ग के साथ आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने आम जन को राहत पहुंचाने के लिए की गई वृद्वि को वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समय रहते हुए केंद्र सरकार द्वारा महंगाई को ले कर प्रभावी कदम नही उठाया गया तो इसके विराध में काँग्रेस कार्यकर्ता आम जन को साथ ले कर सड़क पर उतरने के लिए विवश होगा।
धरने में जिला उपाध्यक्ष मुरारी लाल गुर्जर,मजदूर काँग्रेस जिला अध्यक्ष पितराम मीना,जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजावत,किसान काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नाहर सिंह सलावद,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, राजहेड़ा सरपंच तारा सिंह गुर्जर,देवप्रसाद सरपंच रलावता,शिवराम मीना गढ़खेड़ा,किसान नेता श्यामलाल गुडली,कैप्टन उदयराम खटाणा,ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश त्रिवेदी बरदाला,वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता हरचरण मीना भीलापाडा,चिरंजी लाल मीणा केमा,भरत लाल बैरवा केमा,ब्लॉक प्रवक्ता वीर सिंह बड़ागांव,कमलेश मीना बरदाला,गिर्राज नेता बरदाला,अतर सिंह धमाड़ी, सुरेंद्र खटाणा जिला उपाध्यक्ष यूथकाँग्रेस,यूथ काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखलेश खटाणा,यूथ काँग्रेस जिला महासचिव पवन खटाणा,नवदीप बैंसला रोसी,रामअवतार खटाणा,नरेश खटाणा सहित काँग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.