हिंडौनसिटी, हिंडौनसिटी। बझेड़ा गांव में किसानों को फसल की सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। रात में बिजली आने के कारण कड़ाके की सर्दी में सिंचाई करने को मजबूर किसानों ने इस कदम के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।
टंकी के नीचे भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर सदर थाना पुलिस और विद्युत निगम के अभियंता भी पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके अलावा, ग्रामीणों ने फलेपुरा-कोटरी सड़क मार्ग पर भी जाम लगा दिया है। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.