दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
नादौती. पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है| थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी विष्णु मीणा उर्फ गज्जू पुत्र जगमोहन मीणा को ग्राम रोंसी से किया गया है ग्रफदार | आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई महेंद्र मीणा पुत्र बुधराम मीणा निवासी बालोती थाना सपोटरा ने दिनाक 5 सितम्बर को नादौती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी | प्राथमिकी में बताया था कि आरोपी ने अपनी पत्नी रीना पर पेट्रोल डालकर जला दिया था जिससे उसकी मोत हो गई थी | मेरी बहन की शादी लगभग 9 माह पूर्ब सोप गांव के विष्णु पुत्र गज्जू मीना के साथ हुई थी। शादी के समय से ही पति विष्णु, जेठ राजेश और लोकेश, ससुर गज्जू, सांस भंवरो देवी व बुआसास दहेज की मांग करते थे और मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करते थे । 5 सितम्बर रविबार को उक्त सभी ने मिलकर रीना के शरीर पर पेट्रोल डालकर जला कर मार दिया यह आरोप लगाया था | पुलिस ने मुख्य आरोपी दहेज़ लोभी पति विष्णु मीना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के लिए भेजा है| अन्य आरोपियों की नादौती पुलिस कर रही है तलास |
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.