आमजन होगा जागरूक तो कोरोना होगा दूर करौली

आमजन होगा जागरूक तो कोरोना होगा दूर करौली

आमजन होगा जागरूक तो कोरोना होगा दूर
करौली, 9 अप्रैल। कोरोना महामारी से अगर बचना है तो आमजन का जागरूक होना बहुत जरूरी है इसके लिए आमजन को संदेश दिया जा रहा है कि वो कोरोना गाईड लाईन का पूर्णतयः पालन करें, जिससे की स्वयं का और समाज का बचाव हो सके, इसके लिए आवश्यक है कि हम मास्क को अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करें और कोरोना बचाव के नियमों का पूर्णतयः पालन करें ,जिससे की होने वाले कोरोना संक्रमण से बचा जा सके ।
सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना ने बताया कि शुक्रवार को जागरूकता वाहनों के माध्यम से इन्द्रा कॉलोनी, शिकारगंज, बडा बाजार, तीन बड, यूनियन सर्किल, मंडरायल रोड, बसस्टैण्ड, सहित अन्य स्थानों पर घूमकर लोगो का जागरूक किया गया। तथा आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक व सतर्क रहते हुए बार बार हाथ धोने, मास्क का उपयोग करने, वेबजह घर से बाहर नही निकलने, सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना करने, भीड भाड वाले इलाकों में जाने से बचने आदि उपायों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.