अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 20 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ 185 ग्राम स्मैक जप्तः-
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरी पर कसा शिकंजाः-थाना श्रीमहावीरजी, साईबर सैल एवं डी.एस.टी की संयुक्त कार्यवाही:-
दम्म्पत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तारः-
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत साईबर सैल एवं थानाधिकारी श्रीमहावीरजी व जिला स्पेशल टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए स्मैक तस्कर एक महिला सहित मुख्य तस्कर विष्णु उर्फ आनन्द पुत्र शिवचरण उर्फ शिवसिंह ब्राह्मण निवासी बंदकापुरा फुलवाडा थाना सदर हिण्डौन जिला करौली एवं आरोपी की पत्नि पूजा देवी तथा राजन पुत्र रामभरोसी गुर्जर निवासी अलीपुरा थाना सदर हिण्डौन जिला करौली को कुल 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं परिवहन में प्रयुक्त एक शिफ्ट कार नम्बर RJ45 CN 4866 सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) के उपयोग एवं परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। कस्बा करौली, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, सपोटरा, टोडाभीम, नादौती तथा ग्रामीण इलाकों अवैध मादक पदार्थ स्मैक का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, इस नशे से युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त वृŸााधिकारी/थानाधिकारीगणों जिला साईबर सैल, जिला स्पेशल टीम को इस व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्व ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
‘’Operation Flush Out’’ के तहत दिनांक 11.08.2021 को थानाधिकारी श्रीमहावीरजी धर्मसिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता भूपेन्द्र सिंह हैड कानि० 1521, दिगम्बर सिंह कानि०209, रवि कुमार कानि०1108, हेमराज कानि०1209, मुरारीलाल कानि० 1232, श्रीमति गुड्डी देवी महिला कानि० 282 के रवाना होकर वास्ते गस्त व चैकिंग बदमाशान बस स्टेन्ड्, बनवारीपुर मोड, शांतिवीर नगर तिराया, मैन बाजार, मंदिर श्रीमहावीरजी देवनारायण तिराया, किन्दूरी मोड करता हुआ रेण्डायल रोड चांदनगांव की सपाट पर पहुंचा जहॉ रेण्डायल की तरफ से एक शिफ्ट डिजायर गाडी आती नजर आयी जो पुलिस जीप को देखकर गाडी को वापस घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे तो गाडी वापस नहीं घूम सकी जिस पुलिस टीम द्वारा संदेह होने पर तत्परता दिखाते हुए थानाधिकारी श्रीमहावीरजी धर्मसिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा उक्त गाडी को घेरा देकर पकडा जिसमें 2 व्यक्ति, 1 औरत, 1 बच्चा व 1 बच्ची बैठे हुये थे, थानाधिकारी धर्मसिंह उप निरीक्षक द्वारा भागने का कारण पूछा तो तीनों व्यक्तियों ने हडबडाहट में घबराकर भागने के अलग-अलग कारण बताये, इस प्रकार उक्त व्यक्तियों का पुलिस जाप्ता को देखकर भागना व घबराना संदिग्ध आचरण को दर्शाता है। पुलिस टीम को इनके पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु होने का पूर्ण अंदेशा होने पर गाडी चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजन पुत्र रामभरोसी जाति गुर्जर निवासी अलीपुरा थाना सदर हिण्डौन का होना बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विष्णु उर्फ आनन्द पुत्र श्री शिवसिंह उर्फ शिवचरण जाति ब्राह्मण निवासी बंदकापुरा फुलवाडा थाना हिण्डौन का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई तो 51 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं स्मैक में मिलाने वाला पावर (अफगानी पाउडर) 124 ग्राम मिला तथा महिला ने अपना नाम पूजा पत्नि विष्णु उर्फ आनन्द जाति ब्राह्मण निवासी बंदकापुरा फुलवाडा थाना हिण्डौन का होना बताया जो शिफ्ट गाडी नं० RJ45 CN 4866 की रजिस्टर्ड स्वामी है। इस प्रकार इन दोनों व्यक्तियों से 61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं स्मैक में मिलायी जाने वाली पावर (अफगानी स्मैक) 124 ग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर गाडी को मौके पर नियमानुसार जप्त कर महिला सहित तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण सं 206/21 धारा 8/21, 8/25 NDPS Act.मे पंजीबद्व किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है।
अवैध मादक पदार्थ की कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. श्री धर्मसिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी श्रीमहावीरजी।
2. श्री घनश्याम सहायक उप निरीक्षक साईबर सैल।
3. श्री रविन्द्रसिंह हैड कानि. 1565 जिला स्पेशल टीम।
4. श्री भूपेन्द्र सिंह हैड कानि० 1521 थाना श्रीमहावीरजी।
5. श्री दिगम्बर सिंह कानि०209 थाना श्रीमहावीरजी।
6. श्री रवि कुमार कानि०1108 थाना श्रीमहावीरजी।
7. श्री हेमराज कानि०1209 थाना श्रीमहावीरजी।
8. श्री मुरारीलाल कानि० 1232 थाना श्रीमहावीरजी।
9. श्रीमति गुड्डी देवी महिला कानि० 282 थाना श्रीमहावीरजी।
10.श्री जिलयसिंह कानि. 704 साईबर सैल।
11.श्री मनीष कुमार कानि. 238 साईबर सैल।
12.श्री पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 साईबर सैल।
13.श्री विक्रम कानि. 1337 जिला स्पेशल टीम।
14.श्री भूपेन्द्र कानि. 657 जिला स्पेशल टीम।
15. श्री गजेन्द्रसिंह कानि. जिला स्पेशल टीम।
16 श्री अभय कुमार कानि. चालक 455 जिला स्पेशल टीम।
उपरोक्त पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा नगद ईनाम मय प्रसंशा-पत्र प्रदान किया जावेगा।
विशेष भूमिका:- सम्पूर्ण कार्यवाही में मनीष कुमार कानि. 238 एवं पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने एवं इस सामाजिक बुराई को जड-मूल से साफ हेतु लगातार ताबडतोड कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए पिछले एक वर्ष (दिनांक 01.07.2020 से 11.08.2021 तक) में कुल 49 प्रकरण दर्ज कर 65 लोगों को गिरफ्तार किया जाकर 3 किलो 634 ग्राम 513 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की जा चुकी है।
जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार लिप्त लोगों पर काफी मात्रा में अंकुश लगा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये है। जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्मैक के दुष्प्रभावांे के बारे में अवगत कराने हेतु स्वयं पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त वृŸााधिकारियों/थानाधिकारियों द्वारा सेमिनारों का आयोजन कर समझाईस की जा रही है। आमजन से अपील है कि अवैध मादक पदार्थो के बारे में कोई सूचना हो तो वह तुरन्त पुलिस नियत्रंण कक्ष करौली के टेलीफोन नम्बर 07464-220477/100 तथा मोबाईल/वाट्सअप नम्बर 8764864585/9530437313 पर दे आप द्वारा दी गई जानकारी व आपकी पहचान गुप्त रखी जावेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.