6 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ 59 ग्राम 04 मिलीग्राम स्मैक जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – करौली

6 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ 59 ग्राम 04 मिलीग्राम स्मैक जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – करौली

’Operation Flush Out’’ के तहत स्मैक के विरूद्व करौली पुलिस की बडी कार्यवाहीः-
अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 6 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ 59 ग्राम 04 मिलीग्राम स्मैक जप्तः-
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरांे पर कसा शिकंजाः-
थाना मासलपुर, साईबर सैल एवं डी.एस.टी की संयुक्त कार्यवाही:-
मुख्य तस्कर सहित तीन आरोपी गिरफ्तारः-
जिला पुलिस की ‘’Operation Flush Out’’ के तहत ताबडतोड कार्यवाही जारीः-
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत साईबर सैल एवं थानाधिकारी मासलपुर व जिला स्पेशल टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर मन मोहन उर्फ मोनू पुत्र रामखिलाडी जाति मीना निवासी पीलोदापुरा सपोटरा जिला करौली, मनोज पुत्र केदार जाति मीना निवासी जाखौदा सपोटरा जिला करौली एवं चैनसिंह पुत्र रामकेश जाति मीना निवासी पीलोदापुरा थाना सपोटरा को कुल 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं परिवहन में प्रयुक्त एक शिफ्ट कार नम्बर RJ 25 CA 5487 सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) के उपयोग एवं परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। कस्बा करौली, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, सपोटरा, टोडाभीम, नादौती तथा ग्रामीण इलाकों अवैध मादक पदार्थ स्मैक का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, इस नशे से युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त वृŸााधिकारी/थानाधिकारीगणों जिला साईबर सैल, जिला स्पेशल टीम को इस व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्व ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
‘’Operation Flush Out’’ के तहत दिनांक 16.08.2021 को थानाधिकारी मासलपुर शैलेन्द्रसिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता रामकुमार हैड कानि. 1576, उदयसिंह कानि. 1373, नरेन्द्रसिंह कानि. 204, राजेश कानि. 1085 के रवाना होकर वास्ते गस्त व चैकिंग बदमाशान मासलपुर, भावली, कसारा, गुबरेडा, छेडकापुरा, होते हुए मौजा चैनपुर पहुंचे जहॉ पर स्थाई वारण्टी की तलाश की नहीं मिला तो वापस रवाना होकर खेडा पुलिस चौकी पहुंचे, जहॉ पर चौकी प्रभारी खेडा मलखानसिंह सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता सतेन्द्र कानि. 257, केशव कानि. 1108, मनोहरलाल कानि. 890 हमराह लेकर चौकी के सामने नेशनल हाईवे रोड पर नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबंदी सरमथुरा धौलपुर की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर गाडी आती हुई दिखाई दी जो नाकाबंदी को देखकर गाडी का चालक गाडी को वापस घुमाने लगा, गाडी चालक से हडबडाहट में वापस नहीं घूम सकी एवं गाडी का इंजन बंद हो गया। गाडी में सवार तीन युवक पैदल भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हे थानाधिकारी ने हमराही जाप्ता की मदद से पकडा तथा भागने का कारण पूछा तो तीनों व्यक्तियों ने हडबडाहट में घबराकर भागने के अलग-अलग कारण बताये, इस प्रकार उक्त व्यक्तियों का पुलिस जाप्ता को देखकर भागना व घबराना संदिग्ध आचरण को दर्शाता है। पुलिस टीम को इनके पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु होने का पूर्ण अंदेशा होने पर गाडी चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनमोहन उर्फ मोनू पुत्र रामखिलाडी जाति मीना निवासी पीलोदापुरा थाना सपोटरा जिला करौली का होना बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो 39 ग्राम 04 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज पुत्र केदार जाति मीना निवासी जाखौदा सपोटरा जिला करौली का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई तो 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम चैनसिंह पुत्र रामकेश जाति मीना निवासी पीलोदापुरा थाना सपोटरा का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई तो 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली। इस प्रकार इन तीनोें व्यक्तियों से 59 ग्राम 04 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर गाडी RJ25 CA 5487 को मौके पर नियमानुसार जप्त कर तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण सं 180/21 धारा 8/21, NDPS Act. मे पंजीबद्व किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है।

देखें विडियो

अवैध मादक पदार्थ की कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. श्री शैलेन्द्रसिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मासलपुर।
2. श्री अमित कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर करौली।
3. श्री मलखानसिंह सहायक उप निरीक्षक थाना मासलपुर।
4. श्री घनश्याम सहायक उप निरीक्षक साईबर सैल।
5. श्री रविन्द्रसिंह हैड कानि. 1565 जिला स्पेशल टीम।
6. श्री रामकुमार हैड कानि. 1576 थाना मासलपुर।
7. श्री उदयसिंह कानि. 1373 थाना मासलपुर।
8. श्री नरेन्द्रसिंह कानि. 204 थाना मासलपुर।
9. श्री राजेश कानि. 1085 थाना मासलपुर।
10. श्री सतेन्द्र कानि. 257 थाना मासलपुर।
11. श्री केशव कानि. 1101 थाना मासलपुर।
12.श्री मनोहरलाल कानि. 890 थाना मासलपुर।
13.श्री जिलयसिंह कानि. 704 साईबर सैल।
14.श्री मनीष कुमार कानि. 238 साईबर सैल।
15.श्री पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 साईबर सैल।
16.श्री विक्रम कानि. 1337 जिला स्पेशल टीम।
17.श्री नरेन्द्रसिंह कानि. 172 जिला स्पेशल टीम।
18.श्री एस.के कंवर कानि. 1338 जिला स्पेशल टीम।
19.श्री संदीप कुमार कानि. 1004 जिला स्पेशल टीम।
20.श्री अभय कुमार कानि. चालक 455 जिला स्पेशल टीम।
21.श्री नैमीचन्द कानि. 412 थाना सदर करौली।
उपरोक्त पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा नगद ईनाम मय प्रसंशा-पत्र प्रदान किया जावेगा।
विशेष भूमिका:– सम्पूर्ण कार्यवाही में मनीष कुमार कानि. 238 एवं पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने एवं इस सामाजिक बुराई को जड-मूल से साफ हेतु लगातार ताबडतोड कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए पिछले एक वर्ष (दिनांक 01.07.2020 से 16.08.2021 तक) में कुल 48 प्रकरण दर्ज कर 68 लोगों को गिरफ्तार किया जाकर 3 किलो 693 ग्राम 517 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की जा चुकी है।
जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार लिप्त लोगों पर काफी मात्रा में अंकुश लगा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये है। जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्मैक के दुष्प्रभावांे के बारे में अवगत कराने हेतु स्वयं पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त वृŸााधिकारियों/थानाधिकारियों द्वारा सेमिनारों का आयोजन कर समझाईस की जा रही है। आमजन से अपील है कि अवैध मादक पदार्थो के बारे में कोई सूचना हो तो वह तुरन्त पुलिस नियत्रंण कक्ष करौली के टेलीफोन नम्बर 07464-220477/100 तथा मोबाईल/वाट्सअप नम्बर 8764864585/9530437313 पर दे आप द्वारा दी गई जानकारी व आपकी पहचान गुप्त रखी जावेगी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.